पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई सखी योजना से ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं बनेंगी हाईटेक

ई-सखी योजना से ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं बनेंगी हाईटेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में ई-सखी योजना का जल्द शुभारंभ होगा, इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कार्ययोजना बनाकर इस पर कार्य भी शुरू कर दिया है। योजना के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सेवा प्रदायगी का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार की महिला को मुखिया बनाया गया है। इसके लिए ही विभाग की ओर से ई-सखी योजना के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जिन-जिन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन मिल रहा है। उसके लिए मोबाइल व कंप्यूटर की जानकारी भी होना आवश्यक है। ऐसे में जिले में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बनाए गए करीब 95 आईटीजीके सेंटर के माध्यम से सभी जगह पर ई-सखी का चयन कर इन्हें विभाग की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से महिलाओं को आईटी ज्ञान के माध्यम से जीवन को सुलभ बनाने के लिए प्रशिक्षण किट भी प्रदान किए जाएंगे। जिले में इसको लेकर 25 मई को जयपुर में मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। (शेष|12 पर)

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में 5 व शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 10 महिलाओं का किया जाएगा चयन

बारां. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ई-सखी से जोड़कर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ई-सखी योजना को जिले में संचालित करने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मास्टर ट्रेनर को जयपुर में प्रशिक्षण दिलाने के बाद सभी ब्लॉक व जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ई-सखी बनाकर उन्हें आइटी सेक्टर से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। -महेंद्रपाल सिंह, सूचना व प्रौद्योगिकी अधिकारी, बारां

खबरें और भी हैं...