बारां| शहर के झालावाड रोड स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र के लोगों में विरोध देखा जा रहा है। उसे देखते हुए राज्य सरकार ओवरब्रिज के साथ-साथ अंडरपास के विकल्प पर भी विचार करे। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि खजूरपुरा तिराहे से लेकर रेलवे फाटक तक जहां सड़क के दोनों ओर के लोगों को ओवरब्रिज के निर्माण से असुविधा होगी। वहीं ओवरब्रिज के निर्माण से कारोबार भी प्रभावित होगा। पूर्व में भी कोटा रोड मनिहारा रेलवे फाटक पर बनाए गए आरओबी से नटराज काॅलोनी, सिंचाई काॅलोनी, उत्तम काॅलोनी, कलेक्ट्रेट जाने वाले कर्मचारी एवं आमजन तथा मंडी की ओर आने-जाने वाले वाहनों को काफी घूमकर आना-जाना पड़ता है। महासंघ अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि प्रस्तावित आरओबी आठ सौ मीटर लंबा होने से खजूरपुरा तिराहे से लेकर नाकोडा काॅलोनी रोड के आगे तक के क्षेत्र को कवर करेगा। ऐसे में शहर की 35 प्रतिशत आबादी वाले तेल फैक्ट्री, नाकोड़ा कॉलोनी, बाबजी नगर आदि क्षेत्र के निवासियों को तो इससे राहत मिलने वाली नहीं है। ऐसे में सरकार रेलवे विभाग से चर्चा कर आने-जाने के लिए दोनों ओर दो अंडरपास बनाए।