बारां| कस्बाथाना थानाक्षेत्र के बीलखेड़ा स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा इसी स्कूल की 12वीं की छात्रा के साथ ज्यादती व पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी किशनगंज थानाप्रभारी धनराज मीणा ने बताया कि बीलखेड़ा निवासी नाबालिग छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बीलखेड़ा स्कूल के शिक्षक मुकेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया है।