पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| मोठपुरा थानाक्षेत्र के बड़ौरा के पास लापरवाही से कार चलाकर दुर्घटना करने के मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि छीपाबड़ौद थानाक्षेत्र के तुमड़ा निवासी रामकल्याण ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 18 मई को गांव से अपनी बेटी का लग्न लेकर खानपुरा थानाक्षेत्र के जावर गांव में जा रहे थे। कार में 10-15 जने बैठे हुए थे। ऐसे में चालक ने बड़ौरा गांव के पास कार को तेज गति से चलाया, इससे कार पलट गई। इसमें रामकल्याण उसकी प|ी समेत 5-6 जने घायल हो गए, जिन्हे पहले खानपुर व बाद में झालावाड़ व कोटा के लिए रैफर किया गया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रामकल्याण की रिपोर्ट पर चालक कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...