बारां| भंवरगढ़ थानाक्षेत्र के तेजाजी के डांडे पर ससुर के घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने रविवार को दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। थानाप्रभारी जगदीश बाबू ने बताया कि तेजाजी का डांडा निवासी पप्पू सहरिया की बेटी का विवाह हथवारी गांव में रघुवीर सहरिया के साथ हुआ था। लेकिन बेटी के साथ रघुवीर द्वारा मारपीट करने के चलते पप्पू सहरिया बेटी को नहीं भेज रहा था। ऐसे में पप्पू सहरिया की बेटी छह़ माह से तेजाजी के डांडा में ही रह रही थी। कुछ दिन पहले रघुवीर शराब के नशे में घर पर आया और पप्पू के घर में आग लगा दी, जिसमें अंदर रखे कपड़े व खाद्य सामग्री व कुछ नकदी भी जल गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद रविवार को आरोपी दामाद रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सोमवार को किशनगंज न्यायालय में पेश किया जाएगा।