पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्या भारती साधारण सभा सम्पन्न

विद्या भारती साधारण सभा सम्पन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के मांगरोल बाईपास रोड स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक स्कूल में रविवार को विद्या भारती शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा की बैठक विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री गोविंद कुमार की मौजूदगी में हुई। संस्थान के जिला सचिव राजेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक व विद्या भारती संगठन के सदस्यों ने प्रस्तावित बजट, जिले की वार्षिक कार्य योजना, भवन निर्माण, प्रधानाचार्य प्रोत्साहन, नवीन शिक्षक भर्ती, निर्बल स्कूल के लिए अनुदान, कर्मचारी भविष्य निधि, विद्वतजन परिषद के गठन, स्कूल निरीक्षण आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान किशनगंज, नाहरगढ़, समरानियां, छबड़ा, छीपाबड़ौद, अटरू, अंता, सीसवाली, मांगरोल इकाई से आए सदस्यों ने आगामी योजना तैयार की।

खबरें और भी हैं...