पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन समाज के संस्कार शिविर में दिखा बच्चों का उत्साह

जैन समाज के संस्कार शिविर में दिखा बच्चों का उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| दिगंबर जैन समाज एवं आचार्य विद्यासागर ज्ञान पाठशाला की ओर से 11 दिवसीय संस्कार शिविर आयाेजित किया जा रहा है। 15 से 25 मई तक चलने वाले शिविर में 5 वर्ष से ऊपर के बच्चे पूजा विधि एवं धार्मिक संस्कार सीख रहे हैं। सुबह सात से 10 बजे तक बच्चों की कक्षा तथा शाम सात से नौ बजे तक बड़ों की कक्षाएं चल रही हैं। पाठशाला संचालिका ललिता टोंगया ने बताया कि शिविर में मनोज नोपड़ा, चंद्रकला सेठी, रानी नोपड़ा, प्रविता अजमेरा सेवाएं दे रहे हैं। यह शिविर आचार्य श्री के 50वें दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रमण संस्कृति संस्थान जयपुर एवं कोटा के की ओर से लगाया जा रहा है। इसमें अशोकनगर के मनोज शास्त्री व अनुराग जैन बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...