पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोर्चा अध्यक्षों व प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक

मोर्चा अध्यक्षों व प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| भाजपा की ओर से रविवार को शहर अध्यक्ष सुरेंद्रकुमार गालव की अध्यक्षता में सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित की गई। शहर महामंत्री हेमंत शर्मा ने बताया कि पार्टी को गति देने के लिए रविवार सुबह 11 बजे शहर के प्रताप चौक स्थित भाजपा शहर कार्यालय पर आयोजित बैठक में मोर्चा अध्यक्षों व प्रकोष्ठ संयोजकों को उनकी जिम्मेदारियों बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य विस्तार की योजना बनाई गई। महामंत्री नरेंद्र यादव ने धन्यवाद दिया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मैना गौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामकुमार वैष्णव, एससी मोर्चा अध्यक्ष मदन रैगर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गयासुद्दीन, नगर परिषद प्रकोष्ठ संयोजक सत्यनारायण बाबा, पर्यावरण प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वरलाल नागर, व्यावसायिक प्रकोष्ठ संयोजक भीमराज सोनी, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ संयोजक जसविंदर सिंह, सत्कार प्रकोष्ठ संयोजक लोकेश मेहता आदि मौजूद थे।

बारां. भाजपा के मोर्चा अध्यक्षों व प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...