बारां| जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु यूनिट में रविवार को जांगिड़ सेवा संस्थान की ओर से गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर भेंट किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वीरेश बेरीवाल व संयोजक दशरथ सुवनिया ने बताया कि एमसीएच यूनिट में बच्चों के वार्ड में गर्मी के मौसम को देखते हुए संस्थान की ओर से रविवार को कूलर भेंट किया गया है। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बेरीवाल ने कहा कि संस्थान की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। आगे भी जिला अस्पताल के वार्डों में जरूरत के मुताबिक कूलर व अन्य सामग्री भेंट करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान जिला अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद था।