पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए युवाओं ने किया रक्तदान

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए युवाओं ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बैरवा छात्र संगठन की ओर से आयेाजित रक्तदा शिविर में रक्तदान करते युवक।

भास्कर न्यूज | बारां

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी काे देखते हुए चलाई जा रही मुहिम में अब विभिन्न समाज के लोग उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं। इसी मुहिम का हिस्सा बनते हुए रविवार को ब्लड बैंक पहुुंचे बैरवा छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के बीच रक्तदान किया। राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से युवा उत्साह के साथ पहुंचे और दोपहर तक रक्तदान किया।

इस दौरान ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. बिहारीलाल मीणा ने बताया कि गर्मी के मौसम में रक्त देेने वालों की कमी व लेने वालों की अधिक जरूरत होती है। ऐसे में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ दुर्घटना में घायल लोगों को भी ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। गर्मी के मौसम में रक्त की कमी को देखते हुए फरवरी माह से ही ब्लड बैंक की ओर से मुहिम चलाकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बैरवा छात्र संगठन द्वारा रक्तदान किया गया। किशनगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर बैरवा ने भी शिविर में आकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया।

इस दौरान नीरज बैरवा, अक्षय बैरवा , रामसागर बैरवा, अमित बैरवा, विजय बैरवा, कमल बैरवा, प्रमोद बैरवा, विजेंद्र बैरवा, राकेश बैरवा, रामस्वरूप बैरवा, प्रेमचंद सुमन, गोविंद चौधरी आदि ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक के काउंसलर विनोद साहू, अनिल शर्मा, विकास बागड़ी, मुकेश गोस्वामी, आशीष पटवा व सुरेंद्र जांगिड़ भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...