राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा निर्देशानुसार जिले में पंडित दीनदयाल आवासीय शिविरों का सोमवार को शिविरों में पहुंचकर विरोध किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दाधीच ने बताया कि शिविरों को गैर आवासीय करने के लिए सोमवार को शिविरों में पहुंचकर विरोध करेंगे। मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की जाएगी। अन्य मांगों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर सभी प्रशिक्षणार्थी पोस्टकार्ड लिखकर विरोध जताएंगे। संगठन के सभी पदाधिकारियों से शिविर में पहुंचने की अपील की गई है। संगठन के पदाधिकारी सोमवार सुबह 9 बजे कोटा रोड उच्च माध्यमिक स्कूल में एकत्रित होंगे।