बारां| शहर की गोपाल कॉलोनी स्थित माली समाज के नोहर में रविवार को माली सैनी युवा जागृति मंच की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जेपी सुमन व छात्र संगठन जिलाध्यक्ष अमृत सुमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज के युवाओं को एक साथ लाकर कार्यकारिणी विस्तार की योजना बनाई गई। वहीं समाज के शिक्षित व युवा वर्ग को एकत्रित कर प्रत्येक गांव व तहसील में कार्यकारिणी विस्तार का निर्णय लिया। आगामी 27 मई को समाज के विशिष्ट लोगों व नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा। बैठक में युवा जागृति मंच के जिला संयोजक राकेश, प्रवक्ता नरेश सुमन, महामंत्री ललित, गोविंद सर्राफ, पार्षद प्रवीण, हरिओम, प्रद्युम्न गोरवाल, मनीष, महावीर, हितेश, लक्की, रवि, रामदयाल, संतोष, भीमराज, नीरज चौहान, रामेश्वर, मुकेश चौहान, यशवंत, पुनित, नीरू, संजय, खेमराज सुमन, रमेश भारथल आदि मौजूद थे।