बारां| जिले में आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब की बिक्री रोकने व ठेकेदारों पर नियमों की अनदेखी कर दुकानों का संचालन करने वाले लाइसेंसधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आबकारी विभाग की ओर से रविवार से विशेष अभियान शुरू किया है, जो जिले में 4 जून तक चलाया जाएगा। डीईओ आबकारी तपेशचंद जैन ने बताया कि अभियान के तहत 20 मई से 4 जून तक अभियान चलाया जाएगा, इसकी शुरुअात रविवार से कर दी गई है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने, लोगों से अधिक दाम वसूलने व दुकानों के बाहर रेट सूची नहीं लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से मामले भी दर्ज किए जाएंगे।