बारां| आम आदमी पार्टी की बैठक रविवार सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में हुई। पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने बताया कि शहरी क्षेत्र अघोषित बिजली कटौती एवं सीवरेज कार्य से अव्यवस्था एवं देरी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहरभर में सड़क खुदाई के बाद हालात जस की तस हैं। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याआें के समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक में चर्चा की। बैठक में देवीशंकर गुर्जर, शुभम शर्मा, अनंत गुप्ता, सोनू सोनी, पवन जोशी, देवांश, भूपेंद्र, राहुल, आदिल, अरविंद, कपिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।