पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| जनजागरण अभियान युवा कांग्रेस आपके द्वार के तहत जनता की अदालत कार्यक्रम के तहत लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज मेहरा ने विधानसभा क्षेत्र के रामनिवास, रहलाई, लुहारिया, हीकड़, करनाहेड़ा, कोटड़ा, कोटड़ी और पाठेडा का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी।

मीडिया चेयरमैन रोहित यादव ने बताया कि रहलाई में जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मराज मेहरा ने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। गैस, पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। फसलों के भाव गिरे हुए हैं। जिसके चलते लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। युवा बेरोजगारी के चलते दर-दर भटक रहे हैं। गांवों में पानी, सड़क, चिकित्सा व्यवस्था सब चौपट है। जनता की अदालत में गांव-गांव सें सैकड़ों जनसमस्याएं सामने आ रही हैं। इनको सरकार व प्रशासन की आेर से समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव नरेंद्र मीणा, कार्यक्रम संयोजक नेमीचंद नागर, विधानसभा अध्यक्ष लोकेश काचरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र खरजूना, मुकेश सिंघानिया, विक्रम सिंह रहलाई, लखन हाड़ा, रामप्रताप सुमन, पटेल मोतीलाल, महेंद्र नागर, लेखराज बैरवा, बंटी मेघवाल, राहुल चौधरी, हेमराज यादव, मोहनलाल यादव, लक्ष्मीचंद, राजेंद्र यादव, कन्हैयालाल, बिसनलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

बारां. जनजागरण अभियान युवा कांग्रेस आपके द्वार के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनते युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मराज मेहरा।

खबरें और भी हैं...