पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंडरब्रिज निर्माण के विरोध को लेकर सभापति को सौंपा ज्ञापन

अंडरब्रिज निर्माण के विरोध को लेकर सभापति को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के झालावाड़ रोड पर रेलवे फाटक पर बनाए जाने वाले ओवरब्रिज के विरोध में तेल फैक्ट्री क्षेत्र के लोगों ने सभापति कमल राठौर को ज्ञापन दिया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति व सचिव पवन शर्मा ने बताया कि रेलवे फाटक के पार शहर की आधी आबादी निवास करती है।

यहां नगर परिषद की आेर से रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की योजना चल रही है, लेकिन ओवरब्रिज शहर व क्षेत्र के हित में नहीं है। इससे आसपास के लोगों को समस्या होगी, रोजगार छीन जाएगा, बेशकीमती क्षेत्र गर्त में आ जाएगा। वहीं खजूरपुरा से हाउसिंग बोर्ड, खजूरपुरा से चारमूर्ति, खजूरपुरा से दीनदयाल पार्क तक के क्षेत्र व आसपास की काॅलोनियों पर विपरित प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सभापति राठौर को ज्ञापन देकर क्षेत्रवासियाें ने मांग की है कि सभापति जायजा लेकर पुनर्विचार करें। ओवरब्रिज की जगह अंडरपास बनाया जाए या अन्य कोई विकल्प तलाशा जाए। सभापति राठौर ने इस मामले में नगर परिषद टीम के साथ मौका मुआयना करने तथा क्षेत्र के हित में सभी की राय व शहर के जिम्मेदारों की राय लेकर इस बारे में कदम बढ़ाने, कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महेश सेन, विनोद शर्मा, लोकेंद्र सिंह, मयंक गर्ग, श्याम सिंह, दीपक नागर, सुधांशु तिवारी, अंकुश बाठला,आकाश दाधीच, बनवारी मीणा, दिनेश मीणा, हंसराज नागर, राधेश्याम नागर, धीरज यादव, पुनीत पिपलानी शामिल थे।

बारां. झालावाड़ रोड स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के विरोध को लेकर सभापति को ज्ञापन देते तेल फैक्ट्री क्षेत्र के लोग।

खबरें और भी हैं...