पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की कई कॉलोनियों में नहीं बनीं सड़कें

शहर की कई कॉलोनियों में नहीं बनीं सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. कई कॉलोनियों में रोड बनाने की मांग को लेकर सभापति को ज्ञापन देती महिलाएं।

बारां| शहर की पुष्प विहार काॅलोनी, हाउसिंग बोर्ड, सरस्वती काॅलोनी, दंडोतिया की बाड़ी के लोगों व महिलाओं ने सड़क बनाने की मांग को लेकर नगर परिषद सभापति को ज्ञापन सौंपकर मौके पर निरीक्षण करने की बात कही।

काॅलोनीवासी प्रीतिबाला व लक्ष्मी पांचाल ने बताया कि काॅलोनियों में पक्की सड़कें नहीं हैं, बारिश के समय में पानी भरने व कीचड़ होने से आवाजाही में परेशानी होती है। पिछले बीस सालों से यहां सड़क नहीं बन पाई हैं। वार्ड नौ की हालत दयनीय है। इसलिए क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए नगर परिषद जल्द सड़कें बनवाए। इस संबंध में कलेक्टर व विधायक को भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसलिए आक्रोशित महिलाओं व वार्डवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने जल्द सड़कें बनाने की मांग की है। सभापति राठौर ने जल्द ही मौके पर आने व समस्या का समाधान का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में जगदीश पांचाल, संतोष बाई, रोशनबाई, अंतिमा पांचाल, सीमाकुमारी, मानसी शर्मा, श्याम सुंदर, गोविंदहरि शर्मा समेत कई क्षेत्रवासी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...