पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान हितों को लेकर कांग्रेस का धरना चौथेे दिन भी जारी

किसान हितों को लेकर कांग्रेस का धरना चौथेे दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि उपज मंडी के मुख्यद्वार पर कांग्रेस की आेर दिया जा रहा क्रमिक धरना चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं धरना सहप्रभारी खेमराजसिंह रहलाई ने बताया कि लहसुन खरीद के मापदंडों में शिथिलता देने, कृषि जिंसों की समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद में टालमटोल नीति अपनाने एवं खरीद व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर किसानों को राहत देने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले के लहसुन, सरसों एवं चने की बंपर पैदावार होने के बावजूद किसानों को खुले बाजार में अच्छा भाव नहीं मिल रहा है। समर्थन मूल्य के कांटों पर कई तरह की परेशानी के चलते किसानों को घाटा खाकर उपज को खुले बाजार में बेचकर बैंकों तथा बाजार का ऋण अदा करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से लहसुन की समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। बाजार में लहसुन का भाव कम होने के कारण समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन अभी कुछ किसानों के लहसुन की ही खरीदारी की गई है। खेमराज सिंह ने बताया कि किसानों को लहसुन खरीद के नियमों में शिथिलता दिए जाने तथा फसल खरीद की टालमटोल नीति के विरोध में कांग्रेस की आेर से क्रमिक धरना दिया जा रहा है। गुरुवार के धरने पर नवनियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष शाहाबाद प्रदीप मेहता के नेतृत्व में पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, जिला महामंत्री कैलाश जैन, उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, सरपंच कौशल राठौर, चितरंजन पाठक, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह सिद्धू, रामवीर सिंह, जसवीर सिंह, अनिल मेहता, शिवचरण, शहर अध्यक्ष धर्मचंद जैन, प्रदीप मेहता, राजवीरसिंह यादव आदि मौजूद थे। जिला महासचिव जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अंता के कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे।

आरोप लगाया-अव्यवस्थाओं के चलते समर्थन मूल्य पर लहसुन की खरीद ऊंट के मुंह में जीरे के समान

बारां. कृषि उपज मंडी के मुख्यद्वार के सामने क्रमिक धरने पर बैठक कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...