भाजपा पदाधिकारी व सहवरित पार्षदों ने गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले 11 गांवों की समस्याओं से नगर परिषद आयुक्त और कलेक्टर को अवगत कराया। सहवरित वार्ड पार्षद धर्मेंद्र भार्गव ने बताया कि शहर के समीपवर्ती 11 गांवों को 2010 में गठित समिति ने नगर परिषद क्षेत्र में सम्मिलित किया था।
उस समय इनको कच्ची बस्ती के रूप में नगर परिषद में शामिल किया गया। जबकि पूर्व में ग्राम पंचायतों ने पुश्तैनी पट्टे जारी किए थे। वर्तमान में इन 11 गांवों को कच्ची बस्ती में मानते हुए पट्टे जारी किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण सरकारी और बैंकिंग योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहेंगे। वहीं अन्य कई तरह की सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री महावीर नामा, सहवरित वार्ड पार्षदों में धर्मेंद्र भार्गव, महेश मराठा, ओमप्रकाश पंकज आदि मौजूद थे।