पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेन समाज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

सेन समाज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| सेन समाज की बैठक गुरुवार को मनिहारा महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं ने नारायण सेन व प्रदेश सचिव पवन सेन कोयला के नेतृत्व में सभापति को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। समाज के जिलाध्यक्ष चेतन सेन, मांगरोल तहसील अध्यक्ष नरेश सेन, जिला उपाध्यक्ष सूरज सेन आदि के नेतृत्व में सभापति व आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से शहर में सेन चौराहा व सड़क नामकरण की मांग की है। समाज के लोगों ने सभापति से मांग की है कि नगर परिषद की बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लेकर शहर के किसी भी चौराहे को सेन समाज के महापुरुष के नाम से नामकरण किया जाए। इस दौरान हंसराज सेन, आकाश सेन, महेश, दिनेश, भूपेंद्र, बनवारी, मुकुट, सोनू, रामस्वरूप, अभिषेक, दीपेंद्र, भूपेंद्र, राजू सेन आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...