बारां| शहर के स्टेशन रोड स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वाॅलीबाॅल प्रशिक्षण शिविर 20 मई से 3 जून तक आयोजित किया जाएगा। डीईओ (माध्यमिक) रामनारायण मीणा ने बताया कि शिविर में जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कक्षा छह से 12वीं तक में अध्ययनरत खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम हो, वे भाग ले सकते हैं। क्रीडा प्रकोष्ठ प्रभारी अभिषेक राघव ने बताया कि शिविर में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी चयन के लिए 20 जून को सुबह साढ़े सात बजे तक स्टेशन रोड स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में पहुंचें। साथ ही सत्र 2017-18 की अंकतालिका एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो भी लाएं।