बारां| पंजाबी महिला मंडल की ओर से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को डांस के गुर सिखाए जा रहे हैं। शुक्रवार को श्रीराम कॉलोनी स्थित पंजाबी समाज भवन में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि समाज के पूर्व अध्यक्ष पदम पिपलानी, समाज के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने थे। महिला मंडल प्रवक्ता मंजू अदलक्खा ने बताया कि समर कैंप में प्रति दिन शाम चार से छह बजे तक बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडल की पूर्व अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, अध्यक्ष वैशाली अदलक्खा (मीनू), सचिव सीमा गेरा ने बताया कि पहले ही दिन 35 बच्चों ने भाग लिया। मंडल की रोशनी गेरा, रीतिका पिपलानी, शीनू झांब, डिंपी सपरा, सुदेश पिपलानी, दिव्या बत्रा एवं अन्य महिलाएं सहयोग कर रही हैं।