बारां| जिले के जीरोद गांव में शुक्रवार को नरेश क्रिकेट क्लब की ओर से ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा बोर्ड सदस्य प्रदीप मेरोठा ने किय। अध्यक्षता पूर्व सरपंच बंशीलाल नागर ने की। विशिष्ट अतिथि बालकिशन मीणा व गिर्राज मीणा थे। इस दौरान मुख्य अतिथि मेरोठा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सुविधाएं व समय पर प्रशिक्षण नहीं मिल पाता। यदि उन्हें उचित अवसर मिले तो वह गांव व परिवार के साथ जिले का भी नाम रोशन कर सकते हैं। खेलों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इससे पूर्व अतिथियों का क्लब की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष जेपी मीणा, नरेंद्र मीणा, पुनीत मेहरा, रामकैलाश मेहरा, भरतराज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे।
सिटी स्पोर्ट्स