पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा कांग्रेस ने लगाई जनता की अदालत

युवा कांग्रेस ने लगाई जनता की अदालत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| युवा कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही जनजागरण यात्रा के दौरान शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनता की अदालत का आयोजन कर युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मराज मेहरा ने ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान दिवाली, बोकड़ा, जीरोद, सहरोद, नृसिंहपुरा, झोपड़ियां, ढोटी आदि गांवों में कार्यक्रम हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मीणा ने बताया कि इस दौरान युवा किसान नेता धर्मराज मेहरा का किसानों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान दीवाली में जनसभा को संबोधित करते हुए मेहरा ने कहा कि अटरू तहसील समेत जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। गांवों में चोरी-डकैती की बढ़ती घटनाओं से भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण रतजगा करके पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन निष्क्रिय और लाचार बना हुआ है। किसान फसलों का उचित भाव नहीं मिलने से मायूस हैं। कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। युवा बेरोजगारी के चलते अपराध और गलत कामों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मेहरा ने मुख्यमंत्री पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के रहलाई व खेराली में कर्ज के बोझ से दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन मुख्यमंत्री किसान परिवारों को सांत्वना देने भी नहीं पहुंचीं। इस दौरे में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेमीचंद नागर, कपिल माथोड़िया, मनोज मीणा, नरेंद्र करजुना, कुलदीप सिंह राठौड़, महासचिव जितेंद्र सिंह, सोनू यादव, वीरेंद्र खुरी, लोकेश यादव, रामपाल मेघवाल, दिनेश सेन, मानसिंह वर्मा, भरतराज मीणा, सुरेंद्र गुर्जर, मुकेश अटल, जेपी मीणा, सद्दाम, नरेंद्र मीणा, पुनीत मेहरा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...