जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश निर्मल सिंह मेड़तवाल के मार्गदर्शन व पूर्णकालिक सचिव गौरव शर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जेल में निरुद्ध महिला बंदीजनों तथा उनके साथ निवासरत बच्चों की विधिक सेवाओं के लिए गठित टीम ने जिला कारागृह बारां का निरीक्षण किया।
महिला बंदीजनों एवं उनके साथ निवासरत बच्चों के हाल जाने। महिला बंदीजनों को टीम की ओर से विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, शैक्षिक सहायता एवं उनके कानूनी अधिकारों तथा उनके पुनर्वास के संबंध में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। जिन महिला बंदीजनों के पास पैरवी करने के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं थे।
उनके लिए पैरवी करने के लिए विधिक सहायता स्कीम के तहत फार्म भरवाए गए। उक्त अभियान दस दिवस तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उक्त अभियान का समापन 26 मई को किया जाएगा। उक्त अभियान में प्रत्येक महिला बंदीजनों की समस्या का समाधान किया जाएगा।