पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मोदी का पुतला जलाया

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मोदी का पुतला जलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां। जिला कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक चुनाव के परिणामों के बाद केन्द्र सरकार की ओर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसके विरोध में शुक्रवार को प्रताप चैक पर जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव खेमराज सिंह रहलाई ने बताया कि जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने प्रदर्शन में कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है, वह ना केवल निंदनीय है बल्कि जनादेश का भी अपमान है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता सत्ता में येन-केन-प्रकारेण बना रहना है। जिसके लिए उसके द्वारा देश के संविधान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। गोवा, मणिपुर और मिजोरम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई थी, लेकिन वहां सबसे बड़े गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता दिया। इसके विपरीत कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन सबसे बड़ा होने के बावजूद भाजपा को ना सिर्फ सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित किया गयाए बल्कि बिना बहुमत साबित किए ही मुख्यमंत्री की शपथ भी दिला दी गई। प्रदर्शन में जिला महासचिव कैलाश जैन, पूर्व सभापति कैलाश पारस, राजेन्द्र भूमल्या, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष धर्मचंद जैन, उप सभापति गौरव शर्मा, पार्षद शिवशंकर यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष अंता सोहनलाल सुमन, किशनगंज महावीर बैरवा, डीसीसी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह पलायथा, भंवरलाल सुमन, डीसीसी कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, अब्दुल लईक, सेवादल के जगदीश पांचाल, अशरफ देशवाली आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...