बारां( दिल्ली में 17 मई को हुई प्रदेश के अग्रिम संगठनों की बैठक के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक कमांडो ने भी भाग लिया। इस दौरान मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मलिक ने बताया कि पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने सभी मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष व पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार करने के साथ बूथ स्तर तक टीम तैयार करने की नसीहत भी दी। इस दौरान बैठक में बारां जिले से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मलिक के साथ, पूर्व मंत्री मदन दिलावर, हज कमेटी के चेयरमैन आमीन पठान, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा भी मौजूद थे।