बारां। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गृह जिले में ही लगाने की मांग को लेकर शिक्षक संघ शेखावत ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया है। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद नागर ने बताया िक राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अध्यापकों का संभाग से बाहर दूसरे जिले में आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में इस समय भीषण गर्मी के साथ अंधड़ के चलते एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले प्रतिभागियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस मौसम में दूसरे जिले में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाना आवश्यक नहीं है। ऐसे में शिक्षक संघ शेखावत ने जिला मुख्यालय पर उसी जिले के शिक्षकों को गैर आवासीय प्रशिक्षण दिलाने की मांग की है। इस दौरान संघ ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।