आग से 7 बीघा में लगा गेहूं जला
बारां. संबलपुर के पास खेत की नौलाइयों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
बारां| संबलपुर गांव में शुक्रवार शाम को खेत में तैयार कर पड़े गेहूं के ढेर में आग लग गई।
सूचना के बाद जिला मुख्यालय से पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। नगरपरिषद के अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान ने बताया कि शुक्रवार शाम को संबलपुर में गेहूं के खेत में तैयार होकर पड़े ढेर में ऊपर से निकल रही बिजली की लाइन से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके से एक दमकल भेजी गई। आग को गांव की ओर बढ़ता देख मौके पर एक ओर दमकल को भेजा गया। उसके बाद दो दमकलों ने आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 7 बीघा के गेहूं जल गए थे। इस दौरान टीम प्रभारी वीरेंद्र मीणा की अगुवाई में दमकलों ने आग को बुझाने का काम किया।