पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेधावियों को लैपटॉप, छात्राओं को स्कूटी का वितरण आज

मेधावियों को लैपटॉप, छात्राओं को स्कूटी का वितरण आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजना के तहत सत्र 2016-17 की बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप शनिवार को सुबह 10 बजे लंका कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में समारोहपूर्वक वितरित किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह होंगे। डीईओ माध्यमिक रामनारायण मीणा ने बताया कि आठवीं, दसवीं, एवं बारहवीं में सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के अध्ययनरत 511 विद्यार्थियों को लेपटॉप दिए जाएंगे। शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रभारी वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि चयनित विद्यार्थी कक्षा नवीं में अध्ययनरत प्रमाण पत्र भी संस्था प्रधान उपलब्ध कराएं। वहीं आर्थिक पिछड़ा वर्ग (सामान्य वर्ग) की मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण योजना में जिले की पांच छात्राएं शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...