बाल विवाह में शामिल हर शख्स पर होगी कार्रवाई
बारां| अक्षय तृतीया-पीपल पूर्णिमा पर संभावित बाल विवाह की रोकथाम के लिए अधिकारियों का सजग रहने की हिदायत दी है। जिला परिषद के सीईओ रामजीवन मीणा ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस थाने, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर तुरंत सूचना देनी चाहिए, जिससे बाल विवाह में शामिल अभिभावक, पंडित, बाराती, घोड़ेवाले, बैंड, हलवाई, टेंट वाले पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बाल विवाह रोकने के लिए स्कूलों की प्रार्थना सभा में समुदाय के नेता व धर्मगुरुओं के संदेश माध्यम से केबल नेटवर्क व प्रेस व मीडिया में प्रचार-प्रसार करते हुए जन-जन को जागरूक भी किया जाना चाहिए। बाल विवाह रोकने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जिसके प्रभारी अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक संजयकुमार है और सहप्रभारी रामेश्वर है। कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके अलावा चाइल्ड हैल्पलाइन पर सूचित किया जा सकता है। (शेष|17 पर)