पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती आज, निकालेंगे वाहन रैली

अंबेडकर जयंती आज, निकालेंगे वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से शनिवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष कमल यादव, उपप्रधान रामहेत मीणा, चेतन बैरवा, चंद्रभान मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे निकाली जाने वाली वाहन रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वाहन रैली श्रीराम स्टेडियम से शुरू होगी।

रैली में कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह, एसपी डीडी सिंह व अन्य अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि विधायक रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, सभापति कमल राठौर, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन व रामचरण मीणा, पूर्व सभापति कैलाश पारस, राजेंद्र भूमल्या, सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। वाहन रैली के संचालन की जिम्मेदारी उपप्रधान रामहेत मीणा, युवा फाउंडेशन के चेतन बैरवा, कर्मचारी संघ के चंद्रभान मीणा सहित मदनलाल मीणा, देवेंद्र मीणा, रामस्वरूप बैरवा, नर्सेज अध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा, हंसराज मेघवाल, जगदीश प्रसाद मेघवाल, पार्षद हरिराम ऐरवाल, कैलाश नारायण सगर, गंगाधर निर्मल को सौंपी गई है। इसी के साथ जिलाध्यक्ष कमल यादव ने बताया कि अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग समाज के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कॉलेज में मनाई अंबेडकर जयंती: शहर के पीजी कॉलेज में शुक्रवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती प्राचार्य डाॅ. वंदना आहूजा की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन डाॅ. जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर डाॅ. रामकेश मीना, डाॅ. सतीशचंद्र अग्रवाल, प्रोफेसर रामनिवास मीना, प्रोफेसर दीपमाला मीना, डाॅ. प्रमोद कुमार, प्रोफेसर धर्मवीर मीना सहित स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

इसी तरह गर्ल्स पीजी कॉलेज में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्राचार्य अशोककुमार जोशी, सहायक प्राचार्य महेंद्रसिंह मीणा, डॉ. संगीता सुनेजा, गणेश कुमार, सीबी शर्मा, भावना शर्मा, अपर्णा शर्मा, शिखा शर्मा ने विचार व्यक्त किए।

वहीं दूसरी ओर गोपालपुरा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में आयोजित अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका सुमित्रा पांचाल ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु शिक्षक अशोक शाक्यवाल थे। मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा ने थे। संचालन ईको क्लब प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने किया।

बारां अंडबेकर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।

किशनगंज. क्षेत्र के घट्‌टी स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

नृसिंहपुरा स्कूल में हुए कार्यक्रम
कवाई. नृसिंहपुरा (केरवालिया) स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पंकज मीणा थे। विशिष्ट अतिथि बद्रीलाल गुर्जर थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रेमचंद मालव ने की। मुख्य अतिथि पंकज मीना रहे। संचालन शिक्षक अरविंद मेघवाल ने किया। शिक्षिका रजनी ओझा ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षक बहादुर सिंह, सरवर सिंह, इंद्रकुमार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ट्रेनर राकेश गुर्जर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहनाज बेगम, सहायिका, आशा एवं ग्रामीण जानकीलाल गुर्जर, मोजीराम गुर्जर, हेमराज गुर्जर, रामदयाल जाट मौजूद रहे। संस्थाप्रधान ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।

बारां. बसपा के जिलाध्यक्ष दोजमल बघेरवाल ने बताया कि बसपा जिले में विधानसभा स्तर पर अंबेडकर जयंती मनाएगी। इसमें बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम फतेहपुर स्थित यादव समाज मंदिर में सुबह 11 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव करनसिंह भंडारी होंगे। इसी तरह किशनगंज विधानसभा का कार्यक्रम फल्दी में सुबह 10 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुरेशचंद मानव होंगे। अंता विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम बड़ां में दोपहर तीन बजे होगा। इसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चतुर्भुज मेघ होंगे। छबड़ा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम अंबेडकर सर्किल पर सुबह 11 बजे होगा। इसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रईस अहमद प्रगति होंगे।

कस्बाथाना में निकाली रैली
कस्बाथाना. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज मीणा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। शनिवार को भाजपा अंबेडकर जयंती को संविधान दिवस के रूप में मनाएगी। रैली में भाजपा नेता ओम जैन, अमोलकचंद जैन, बद्री प्रसाद, हरिओम सोनी, अतुल मेहता, जाकिर, सुभाष मेहता, अतर सिंह मौजूद रहे।

अटरू. सालपुरा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सुबह आठ बजे अनुसूचित जाति जनजाति के लोग मनाएंगे। प्रवक्ता मुकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि समिति के अध्यक्ष जसवंत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शिक्षक मोतीलाल मीणा, राजेंद्र यादव, दिनेश झारखंड, अरविंद मेघवाल, विकास मीणा, केसरी लाल, मेघवाल कुलदीप मेघवाल, प्रेम सिंह यादव, पप्पू रेगर, मुकेश मेघवाल, सुरेश मेघवाल, मनोज भारती, भुवनेश मेघवाल, हरिशंकर वर्मा, रामावतार, शिवराज मेघवाल, महेश मेघवाल, प्रदीप बागड़ी, अर्जुन मेघवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

देवरी. शनिवार को हनोतिया गांव में स्थित डॉ. भीमराव पार्क में स्थानीय जाटव समाज की आेर से कार्यक्रम होगा। जयंती समारोह के अध्यक्ष महेशकुमार जाटव ने बताया कि समारोह की शुरूआत एनएच-27 पर स्थित पेट्रोल पंप से कलश यात्रा एवं जुलूस से होगी।

किशनगंज. घट्‌टी आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेशचंद गुप्ता ने की। इस दौरान प्रेमचंद नागर, राजेंद्र बैरवा, रामस्वरूप वर्मा, प्रमोद सैनी, मुकेश नागर, कोमल प्रसाद, प्रमिला पचार, अशोक, गोपीबल्लभ चौरसिया, बलराम मौजूद रहे।

केलवाड़ा. रैली को संबोधित करते एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा।

कस्बाथाना. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बे में रैली निकाली गई।

प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर और विचार गोष्ठी होगी
बारां. सामाजिक समरसता समिति के जिला संयोजक जीवन नागर और नगर संयोजक नीरज राठौर ने बताया कि समिति की ओर से शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रात पौने 8 बजे संस्था धर्मादा धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती भरतराम मुख्य वक्ता होंगे।वहीं अंबेडकर की जयंती भाजपा की ओर से सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं भाजपा जिला सहप्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि अंबेडकर जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर एवं भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा की अगुवाई में सुबह नौ बजे अंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जाएगी।

केलवाड़ा. भाजपा की ओर से जयंती को संविधान सप्ताह दिवस के रूप में मनाते हुए शुक्रवार को सीताबाड़ी से वाहन रैली निकाली। इसमें आईटी सेल के जिला प्रभारी शिवप्रकाश आर्य, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा व जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा ने रैली को संबोधित किया। आईटी सेल के जिला प्रभारी शिवप्रकाश आर्य एवं एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा ने भी रैली को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शेख आबिद, विनोद चंदेल, बाबूलाल वर्मा, केवल राठौर, नरेश मेहता, मनोज प्रजापत, श्याम बाबू राठौर, विष्णु बंसल सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

अटरू. डॉ. अंबेडकर जयंती को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता के रूप में मनाएगा। स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता गिर्राज चक्रधारी ने बताया कि वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली शनिवार शाम चार बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर से रवाना होगी, जो ढोक तलाई हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल की बैठक शनिवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर मंडल अध्यक्ष अशोक मीणा की अध्यक्षता में होगी। मंडल प्रवक्ता संजय दायमा ने बताया कि बैठक में जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि विधायक रामपाल मेघवाल होंगे।

छबड़ा. डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बहुजन समाज पार्टी इकाई छबड़ा की ओर से मनाई जाएगी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी रखा गया है। बसपा के मीडिया प्रभारी चंदालाल जाटव ने बताया कि शनिवार को जयंती ब्लूमिंग स्कूल में सुबह 10 बजे मनाई जाएगी। इसमें विशिष्ट अतिथि इरशाद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष कोटा तथा मुख्य अतिथि रईस अहमद प्रगति जिला को-ऑर्डिनेटर रहेंगे। अध्यक्षता रामहेत बैरवा विधानसभा अध्यक्ष छबड़ा करेंगे।

अंबेडकर जयंती पर सीसवाली में जुलूस
सीसवाली| कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। थानाधिकारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि प्रशासन और समाज के लोगों के बीच समझौता वार्ता होने से पूर्व में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण स्थगित कर दिया। कस्बे में पूर्व में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर थाना परिसर में बैरवा समाज के अध्यक्ष प्रभुलाल बैरवा, आयोजन समिति के अध्यक्ष चौथमल बैरवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, पीसीसी सदस्य हंसराज मीणा और नायब तहसीलदार सियाराम मीणा व थानाधिकारी के बीच वार्ता हुई। इसमें प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। वहीं कस्बे में शांतिपूर्ण शोभायात्रा निकालने पर सहमति बनी।

अंता| कस्बे में सामाजिक समरसता समिति की ओर शनिवार को अंबेडकर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। संस्था के नंदकिशोर नायक एडवोकेट ने बताया कि नगर सामाजिक समरसता समिति की ओर से शनिवार रात 7:45 बजे सीताराम स्थल में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर विचार गोष्ठी होगी।

खबरें और भी हैं...