बारां में सेन समाज ने निकाली शोभायात्रा
सेन समाज नवयुवक मंडल की ओर से सेन जयंती पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं नाचते गाते चल रही थी। वहीं पीछे डीजे की धुन पर युवक भी नृत्य करते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा के पीछे-पीछे सेन समाज के भगवान का विमान चल रहा था। शोभायात्रा चूड़ी बाजार स्थित पुराने थाने के पास समाज के मंदिर से शुरू हुई, जो श्रीजी चौक होते हुए प्रताप चाैक, दीनदयाल पार्क होते हुए शाहाबाद रोड पहुंची। शाहाबाद रोड पर उपाध्यक्ष सूरज सेन के नेतृत्व में समाज के लोगों को शरबत व पानी की व्यवस्था की गई। वहीं राहगीरों को भी पानी व शरबत पिलाया। शाहाबाद रोड से शोभायात्रा रिद्धि-सिद्धी गार्डन में पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। यहां पर समाज के महिला-पुरुषों को पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. हेमराज सेन, विशिष्ट अतिथि महामंत्री रमेश सेन, चौरासी सेन समाज के जिलाध्यक्ष हरिशंकर सेन, राधेश्याम सेन थे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष चेतन सेन माथना ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें सूरज सेन को उपाध्यक्ष, दिनेश सेन को महासचिव, शुभम सेन, मोहन सेन, यशवंत सेन को सचिव, आशीष सेन को मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष कपिल सेन एवं आकाश सेन महामंत्री बनाया गया। शोभायात्रा के दौरान कार्यकर्ता हेमंत सेन, अमित सेन, राजू सेन, राजू खुरी, सोनू, रामस्वरूप सेन एवं समाज समाज के लोग शामिल थे।
बारां. सेन समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा।
भास्कर न्यूज |बारां