नए सीएमएचओ होंगे डॉ. संपतराज
बारां| नीति आयोग की ओर से शामिल जिले में रैंकिंग के मामले में स्वास्थ्य व पोषण को लेकर चिकित्सा विभाग की रैंकिंग काफी कमजोर है। हमारा प्रयास हाेगा की सभी को साथ लेकर टीम भावना से कार्य कर आने वाले तीन माह में इस रैंकिंग में सुधार का प्रयास किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को जिले के चिकित्सा विभाग के नए सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने स्वास्थ्य भवन मेें काम संभालने के बाद भास्कर से कही।