पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुपोषण कार्यक्रम की जानकारी लेने के लिए सहरिया समाज के बीच पहुंचे मिशन निदेशक

कुपोषण कार्यक्रम की जानकारी लेने के लिए सहरिया समाज के बीच पहुंचे मिशन निदेशक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में दूसरे चरण के तहत जिले के सभी ब्लॉक में शुरू होने वाले समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एनएचएम के मिशन निदेशक नवीन जैन ने किशनगंज क्षेत्र का दौरा किया।

सीमेम कार्यक्रम के दौरान पहले चरण में किशनगंज व शाहबाद ब्लॉक में कुपोषण प्रबंधन को लेकर एसीएफ संस्था व चिकित्सा विभाग की ओर से कार्यक्रम चलाया गया था। इसमें कई बच्चों को अतिकुपोषित से उनके स्वास्थ्य में सुधार किया गया था। इसी को लेकर दूसरे चरण के शुरू होने से पहले शुक्रवार को जयपुर से आए मिशन निदेशक नवीन जैन ने किशनगंज क्षेत्र के ब्रह्मपुरा व किशनाईपुरा गांव में सहरिया समाज के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पहले चरण में जिन बच्चों के कार्यक्रम के दौरान सुधार हुआ था उनके परिजनों से भी मुलाकात की और संस्था की ओर से लगातार फॉलोअप करने से हुए सुधार के बाद एसपीएफ संस्था के प्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे चरण से जिले में कुपोषण को लेकर कार्यक्रम को पूरे जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर, बीसीएमओ डॉ. अभिषेक बंदावला, डीपीएम दिलीप शर्मा, राकेश नागर, जिला आशा को-ऑर्डिनेटर धर्मेंद्र निर्विकार व एसीएफ संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बारां. दूसरे चरण में शुरू होने वाले सीमेम कार्यक्रम को लेकर ब्रह्मपुरा का दौरा किया।

खबरें और भी हैं...