पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने रेलवे स्टेशन पर शुरू किया जल मंदिर

श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने रेलवे स्टेशन पर शुरू किया जल मंदिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| श्रीपार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की आेर से शहर के रेलवे स्टेशन पर गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंनें कहा कि रेलवे स्टेशन पर स्थित नल बंद पड़े हुए है तथा स्टेशन पर यात्रियों एवं आमजन के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसेे देखते हुए कई रेलवे स्टेशन पर शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ शुरू की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सभापति कमल राठौर तथा विशिष्ट अतिथि उप सभापति गौरव शर्मा ने पूजा अर्चना कर जल मंदिर का शुभारंभ किया। उर्मिला भाया ने कहा कि ट्रस्ट की आेर से पूर्व में भी रेलवे स्टेशन पर प्याऊ लगाकर यात्रियों एवं आमजन को राहत दी गई थी। यह प्याऊ तीन माह जब तक बारिश नहीं आती या मौसम ठंडा नही होता तब तक लगाई जाएगी। प्याऊ के संचालन की जिम्मेदारी ओमप्रकाश जैन, नरेंद्र चतुर्वेदी, राजेश गोयनका, हेमंत पांडे, धर्मेंद्र शर्मा, गिरधर शर्मा को दी गई है। इस दौरान पार्षद हरिराज सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, विजयदीप नागर, पूर्व पार्षद उमेश नागर, वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष मुकेश गर्ग सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...