पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समृद्धि के लिए सोमवती अमावस्या पर कुंडों में स्नान

समृद्धि के लिए सोमवती अमावस्या पर कुंडों में स्नान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केलवाड़ा. सोमवती अमावस्या पर सोमवार को सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण कुंड में स्नान करते श्रद्धालु।

बारां| जिलेभर में सोमवार को साेमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंडों में स्नान किया। महिलाओं ने घरों पर पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। सीताबाड़ी, नागदा सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

केलवाड़ा| सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को सीताबाड़ी स्थित कुंडों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हाड़ौती की तीर्थ स्थली सीताबाड़ी में सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां स्थित जन लक्ष्मण कुंड, रामकुंड, वाल्मीकि कुंड, सूर्य कुंड, लव-कुश कुंड, शिव मंदिर सहित अन्य कुंडों में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। वहीं मंदिरों में प्रसाद चढ़ाकर दर्शन किए। इस बार शादी-ब्याहों की धूम होने की वजह से सीताबाड़ी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट देखने को मिली। श्रद्धालुओं की कमी के चलते लक्ष्मण कुंड सहित अन्य कुंड भी खाली नजर आए। जिसके कारण सीताबाड़ी में लगने वाले एक दिवसीय मेले में दुकानदार भी ग्राहकी कम होने से मायूस हुए। सोमवती अमावस्या को देखते हुए सीताबाड़ी में स्थानीय एवं दूर दराज से आने वाली दुकानों की संख्या बड़ी तादाद में थी, लेकिन श्रद्धालु कम आने की वजह से ग्राहकी नहीं हुई। इधर सुरक्षा की दृष्टि से थानाप्रभारी विजेंद्र सिंह जादौन ने प्रत्येक मंदिर पर जाप्ता तैनात कर रखा था। वहीं रास्ते में जगह-जगह समाज सेवियों ने सीताबाड़ी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी एवं प्रसाद वितरण किया।

बारां. सोमवती अमावस्या दुर्जनपुरा स्थित मंदिर में पूजा करती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...