बगरूधाम शिव मंदिर विकास समिति की बैठक हुई
बारां| बगरूधाम शिव मंदिर विकास समिति की बैठक रविवार शाम को हुई। समिति अध्यक्ष हरिशंकर सुमन ने बताया कि मुख्य अतिथि सभापति कमल राठौर सभापति व उपसभापति गौरव शर्मा, पूर्व मंत्री मदन दिलावर थे। सभापति राठौर ने कहा कि बगरूधाम के विकास के लिए नगर परिषद की ओर से प्रोजक्ट तैयार किया जाएगा। वहीं पीछे की तरफ स्थित मुक्तिधाम के बाई तरफ से 15 फीट का आम रास्ता बनाकर ग्रेवल किया जाएगा। साथ ही शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। पीछे की तरफ से बाउंड्रीवाल भी की जाएगी। उपसभापति गौरव शर्मा ने बताया कि तालाब में पानी भराव के लिए धानमंडी के नाले की सफाई कराई जाएगी। वहीं बगरूधाम पर नगर परिषद की और से सौन्दर्यकरण भी कराया जाएगा। बच्चों के लिए झूले चकरी व बैठने के लिए सीटें भी लगाई जाएंगी। संचालन भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चक्रवर्ती व मदन रैगर ने किया। बैठक में महात्मा ज्योतिबाराव फूले सेवा समिति जिलाध्यक्ष राकेश सुमन, गिरिराज सैनी, वाल्मिकी समाज के जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश पंवार, रैगर महासभा के जिलाध्यक्ष बृजराज इकलोरिया, प्रजापति विकास समिति के अध्यक्ष मदनलाल पोटर, महावीर प्रजापति, जगदीश मेघवाल, महावीर गोठवाल, कस्तूरचद, फतेहसिंह, रमेश प्रजापति, गिरधर गोपाल, टिंकू सुमन, लटूरलाल, सुरेंद्र सारवान, दिनेश, राजेंद्र, कावडयात्रा अध्यक्ष सुरेश सुमन, रोहित प्रजापित, विकास प्रजापति, हरिशंकर वैष्णव, जितेंद्र मीणा, बादल मीणा मौजूद थे। अंत में बगरू विकास समिति अध्यक्ष हरिशंकर सुमन ने आभार जताया।