पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाने के सामने से गुजरी ओवरक्राउड बस, टायर फटा, 11 घायल

थाने के सामने से गुजरी ओवरक्राउड बस, टायर फटा, 11 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| गांव से भात कार्यक्रम को लेकर परिवार के साथ खरीदारी के लिए बारां गए थे। बारां से पगारा गांव के लिए शाम को 4 बजे बस में बैठ गए थे। बस के अंदर करीब 50 व ऊपर छत पर भी 15 सवारियां बैठी हुई थी।

ऐसे में अचानक शाम को करीब 5 बजे सोडाना की ओर जाने वाले रास्ते के पास बस का टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। इससे एक बार तो सभी लोगों के होश उड़ गए कि अब कोई भी बचने वाला नहीं है, लेकिन बस की स्पीड कम होने से यात्री बस के पलटने के साथ ही ऊपर बैठे यात्री तो कूद गए। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाल लिया। इसके बाद घायलों को पुलिस व प्रशासन के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने किशनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जैसा कि घटना के दौरान अपने परिवार के साथ बैठे पगारा निवासी सरदार सिंह ने भास्कर को बताया। (शेष| 16 पर)

जैसा कि घटना के दौरान अपने परिवार के साथ बैठे पगारा निवासी सरदार सिंह ने भास्कर को बताया।

किशनगंज| गांव से भात कार्यक्रम को लेकर परिवार के साथ खरीदारी के लिए बारां गए थे। बारां से पगारा गांव के लिए शाम को 4 बजे बस में बैठ गए थे। बस के अंदर करीब 50 व ऊपर छत पर भी 15 सवारियां बैठी हुई थी।

ऐसे में अचानक शाम को करीब 5 बजे सोडाना की ओर जाने वाले रास्ते के पास बस का टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। इससे एक बार तो सभी लोगों के होश उड़ गए कि अब कोई भी बचने वाला नहीं है, लेकिन बस की स्पीड कम होने से यात्री बस के पलटने के साथ ही ऊपर बैठे यात्री तो कूद गए। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाल लिया। इसके बाद घायलों को पुलिस व प्रशासन के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने किशनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जैसा कि घटना के दौरान अपने परिवार के साथ बैठे पगारा निवासी सरदार सिंह ने भास्कर को बताया। (शेष| 16 पर)

किशनगंज. बस पलटने के बाद घायलों को कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...