आंगनबाड़ी केंद्रों का समय अब सुबह 8 से 12 बजे तक रहेगा
बारां| जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। इसकी पालना नहीं करने पर विभाग की ओर से कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर नुवाद ने बताया कि पहले अांगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाता था, लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए अब आंगनबाड़ी केंद्र का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। (शेष| 16 पर)