पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया आज, 5 विवाह सम्मेलनों पर प्रशासनिक नजर

अक्षय तृतीया आज, 5 विवाह सम्मेलनों पर प्रशासनिक नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| जिलेभर में बुधवार को अक्षय तृतीया पर वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस दिन अबूझ सावा होने से विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दिन बाल विवाह की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जाएगी। इसको लेकर जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं उपखंड स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों पर निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी। नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत एसडीएम को प्रतिषेध अधिकारी बनाया हुआ है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए कोई भी एसडीएम कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकता है। टीम उसका सत्यापन कर आगामी कार्रवाई करती है। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम नंबर 07453-237081 पर भी सूचना दी जा सकती है। वहीं सामूहिक विवाह सम्मेलनों में स्थानीय प्रशासनिक व अन्य विभागों के अधिकारी निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में बुधवार को पांच सम्मेलन हैं, इनमें करीब 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं पिछले साल 23 शिकायत मिली थी। इनमें से तीन शिकायत फर्जी थी। वहीं 20 जोड़ों के परिजनों से समझाइश कर बाल विवाह रुकवाए गए थे।

खबरें और भी हैं...