- Hindi News
- National
- केंद्रों पर चना खरीद का रजिस्ट्रेशन जारी पर तुलाई में सुस्ती, किसान बोले कांटे बढ़ाओ
केंद्रों पर चना खरीद का रजिस्ट्रेशन जारी पर तुलाई में सुस्ती, किसान बोले-कांटे बढ़ाओ
बारां. मंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर जिंस के नमूने लेकर पहुंचे किसान।
बारां| सब्जी मंडी में चने के खरीद केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी किसानों को अब तुलाई को लेकर चिंता सताने लगी है। खरीद केंद्र पर अब तक 35 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। वहीं अब भी लगातार रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। लेकिन आगे से एक दिन में 30 से 35 किसानों का ही तुलाई में नंबर आने से किसानों को खरीद केंद्र के बंद होने से लेकर बारिश आने का भी डर सता रहा है। (शेष| 16 पर)