युवा करेंगे मुख्यमंत्री से सीधा संवाद
बारां| जिले में आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग द्वारा मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने के लिए बनाए गए युवा नेट से 1 लाख से भी अधिक युवा सीधे जोड़े गए हैं। युवा विकास प्रेरक टीम के हरिओम गुर्जर ने बताया कि युवा नेट के तहत युवा व स्कूल, कॉलेज में विकास संवाद के दौरान बनाए गए विकास मित्र मुख्यमंत्री से अपने विचार साझा करेंगे। इसमें युवा नेट योजना की प्रभारी एवं पंचम राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण के निर्देशन में कार्य के दौरान आसानी से लक्ष्य पूर्ण किया गया। लोगों को स्वराेजगार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से जल्द ही जिले के युवाओं से सीधा संवाद किया जाएगा।