पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौलाइयों में आग, बस्ती तक नहीं पहुंचने से पहले काबू

नौलाइयों में आग, बस्ती तक नहीं पहुंचने से पहले काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. शहर के समीप खेत की नौलाइयों में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।

बारां| शहर में दो जगह पर हुई आगजनी के बाद नगर परिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मंगलवार को शहर के जनता टाॅकीज के पास कचरे के ढेर में आग लग गई। आस-पास दुकानें होने व रिहायशी इलाका होने से दुकानदारों द्वारा नगर परिषद के कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। वहीं शहर के ओसम स्कूल के पास भी खेत की नौलाइयों में आग लग गई। लेकिन आग पास की बस्ती में फैले, इसके पहले ही कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान नगर परिषद के अग्निशमन दल के हुकुम चंद मेहता, शकील अहमद, आशीष गालव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...