पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने किया छात्रावास परिसर में कमरे का लोकार्पण

विधायक ने किया छात्रावास परिसर में कमरे का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| जिला बैरवा महासभा समिति की ओर से आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल मेघवाल ने मंडोला छापर स्थित समाज के छात्रावास परिसर में एक कमरे का लोकार्पण किया। साथ ही ट्यूबवैल लगवाने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने समाज के लोगाें से बालिकाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों से नशे से दूर रहने व बाल विवाह नहीं करने की नसीहत दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गणपतलाल बैरवा व नगर अध्यक्ष हेमराज देवली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक रामकरण हेड, उपाध्यक्ष रामप्रसाद फौजी, बद्रीलाल ठेकेदार, जिला महामंत्री महावीर गोठवाल, कोषाध्यक्ष हेमराज मायथा, मोहनलाल मस्ताना, घनश्याम बैरवा, मूलचंद बैरवा, रामप्रसाद खंडारा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा, भगवानलाल, मथुरालाल नाहरगढ़ आदि मौजूद थे। जिलाध्यक्ष गणपतलाल बैरवा ने धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...