पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारी जोनवार सफाई इंतजामों की करेंगे मॉनिटरिंग

अधिकारी जोनवार सफाई इंतजामों की करेंगे मॉनिटरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व स्वच्छता को लेकर सभापति कमल राठौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सफाई इंतजामों को लेकर प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी गई है।

उपसभापति गौरव शर्मा व सफाई निरीक्षक महावीर मीणा ने बताया कि बारां शहर व नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ रखने व स्वच्छ शहर के ध्येय पर कार्यरत नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा व योजना बैठक की गई। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था पर मंथन किया गया। सभापति राठौर ने कहा कि नगर परिषद का प्रथम कर्तव्य शहर को साफ-सुथरा रखना है। अतः सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करें। उपसभापति शर्मा ने बताया कि स्वच्छता की दिशा में सफाई संबंधी नए आधुनिक संसाधन मंगवाने की योजना बनाई है। सभापति ने सभी प्रमुख अधिकारियों को अलग-अलग जोन में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। जिसके तहत सभी 10 जोनों में परिषद के 10 अधिकारी व प्रत्येक 1 जोन के प्रमुख रहेंगे, जो रोज अपने-अपने जोन की सफाई व्यवस्था व सफाईकर्मियों का निरीक्षण करेंगे। इन 10 जोनों व अधिकारियों की मॉनिटरिंग स्वयं आयुक्त करेंगे। प्रत्येक जोन में एक्सईएन, राजस्व अधिकारी, एईएन, जेईएन, सफाई निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है। इस दौरान एक्सईएन बृजमोहन सिंघल , राजस्व अधिकारी अभय मीणा, जेईएन मानसिंह मीणा, श्याममनोहर शर्मा, एईएन एसबीएम प्रभारी सौरभ गुप्ता, पार्षद विष्णु शाक्यवाल, विजयदीप नागर, सफाई निरीक्षक महावीर मीणा, प्रभारी नावेद खालिद आदि मौजूद रहे।

बारां. सफाई को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद सभापति व सफाईकर्मी।

खबरें और भी हैं...