प्राकट्य दिवस पर निकाली शोभायात्रा में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे
शहर में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पर ब्राह्मण समाज की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसका विभिन्न समाजों और संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में 51 बाइक सवार, एक दर्जन घुड़सवार व भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शाम को श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में समाज के लोग भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसमें शहनाई, पंजाबी भांगड़ा, डीजे आदि की धुन पर युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। स्टेशन रोड से लेकर प्रताप चौक पर आकर्षक सजावट की गई। शोभायात्रा में ध्वज पताका लिए लोग और समाज की महिलाएं शामिल हुई। शोभायात्रा श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ हुई, स्टेशन रोड होते हुए धर्मादा चाैराहे से होकर सब्जीमंडी पहुंची। शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी बुजुर्गों व युवाओं ने केसरिया साफा बांधे हुए थे। शोभायात्रा का नगर परिषद सभापति कमल राठौर, वरिष्ठ नागरिक बोर्ड अध्यक्ष व गालव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव, विधायक रामपाल मेघवाल, भाजपा नेता जयेश गालव आदि ने स्वागत किया। वहीं जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। मुख्य बाजार में बोहरा समाज की ओर से आबिद भाई, इब्राहीम भाई की अगुवाई में स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में समिति संयोजक कैलाश शर्मा, उपसंयोजक प्रशांत भारद्वाज, सुरेंद्र गालव, रामप्रसाद शर्मा, कुश कुमार मिश्रा, उपसभापति गौरव शर्मा, नीरज नयन शर्मा, भगवान शर्मा, दुष्यंत शर्मा, तेजेश शर्मा, रितेश शर्मा, सुरेश तिवारी, आशीष शर्मा, तरुण भारद्वाज, हरीश शर्मा, नरेंद्र शर्मा अध्यापक, अवध पारीक, नरेंद्र गौतम, राजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, आदित्य भारद्वाज, पुरुषोत्तम शर्मा, कपिल शर्मा, रामेश्वर औदिच्य, राजेंद्र तिवारी, ओम सारस्वत, सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, यश शर्मा, हिमांशु दुबे, ऋषिवल्लभ, कैलाश शर्मा, हरिमोहन शर्मा, नरेंद्र शर्मा सहित समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भागीदारी की।
बारां. शहर में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत हुआ।
बारां. शहर में मंगलवार को ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत करते बोहरा समाज के लोग।
शोभायात्रा का किया स्वागत: शोभायात्रा का जिला वैश्य महिला इकाई ने स्वागत किया। जिला महामंत्री ने बताया कि सुधा मारू, शिल्पा ठाकुरिया, नीतू गुप्ता, मृदुला मारू, कुंजलता मारू, बृजबाला कासट, मंजुला, ममता विजय, सुनीला अग्रवाल, शशि गर्ग, हिना पतीरा, आशा विजय, सुनीता पोरवाल सहित कई महिलाएं मौजूद थी। वहीं दूसरी ओर पंजाबी समाज ने शोभायात्रा का स्वागत किया। अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा की अगुवाई में लोगों को शीतल जल पिलाया। स्वागत करने वालों में नरेंद्र कुमरा, सेन कुमार अदलक्खा, प्रेमनाथ डंग, सुभाष अदलक्खा, लक्ष्य पिपलानी, राजा कालरा, संजय बाठला, आशीष कुमार, मनोज पिपलानी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।