पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व लोक अदालत अभियान का कार्यक्रम जारी

राजस्व लोक अदालत अभियान का कार्यक्रम जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत जिले में ग्राम पंचायतवार शिविरों के आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह ने कार्यक्रम जारी कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के अनुसार न्याय आपके द्वार के तहत 1 मई से 30 जून तक ग्राम पंचायतवार शिविरों का आयोजन कर काश्तकारों व आमजन से संबंधित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत दी जाएगी। इस मौके पर शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल्स लगाकर आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमानुसार जिले में 1 मई को ग्राम पंचायत बराना, पटना, फूलबड़ौदा, शोभागपुरा एवं बीलखेड़ा डांग में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...