पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने जानी लोगों की समस्याएं
पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने जनता के मन की बात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के वार्ड 39 स्थित गोपालपुरा, गणेशधाम, रिद्धि-सिद्धि काॅलोनी व विजय नगर काॅलोनी का दौराकर लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान लोगों ने बताया कि माथना चौराहे से गोपालपुरा तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है। वार्ड में रोड लाइट व सड़क की व्यवस्था नहीं है। पीने का पानी भी दूर-दूर से लाना पड़ता है।
पूर्व मंत्री दिलावर ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को सरकार व संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ महेश चौहान, चंद्रप्रकाश, भरत सुमन, जानकीलाल पटवारी, लोकेश सुमन, संजय मेहता, भंवरलाल, महेंद्र सुमन आदि थे।