- Hindi News
- National
- मासूमों के साथ हो रही ज्यादती के विरोध में प्रदर्शन अपरािधयों को सख्त सजा दिलाई जाने की गुहार
मासूमों के साथ हो रही ज्यादती के विरोध में प्रदर्शन अपरािधयों को सख्त सजा दिलाई जाने की गुहार
अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के बैनर तले जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उन्नाव, कठुआ, सूरत में हुए नाबालिग लड़कियों के साथ ज्यादती व हत्या के खिलाफ मंगलवार को मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान ने कहा कि उन्नाव, कठुआ एवं सूरत में नाबालिग लड़कियों से ज्यादती व हत्या निंदनीय घटना है। सत्ताधारी दल दोनों घटनाओं को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्नाव में पीड़िता के पिता की हत्या, कठुआ में न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास शर्मनाक है। प्रेस प्रवक्ता शाहिद दुर्रानी ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि दोनों घटनाओं के अपराधियों को कड़ी सजा, फांसी के लिए फास्टट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। इन दोनों प्रकरणों में जिन भी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी व वकीलों आदि ने भी अपराधियों को बचाने में सहयोग किया, उनकी भी जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में वसीम अहमद, आबिद हुसैन अंसारी, अब्दुल गनी, जाकिर मंसूरी, अशरफ देशवाली, अब्दुल रशीद पठान, इरफान अंसारी, नासिर मिर्जा, अंजुमन सदर फकीर मोहम्मद, एयू सिद्दीकी, नियाज पार्षद, खलील खान गौरी, अब्दुल अजीज अंसारी, अजीम पठान, जियाउर्रहमान, शकूर चिश्ती, अखलाक पार्षद, रईस फैजी, पप्पू क्रांति, शाहिद कुंडी, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर सोमवार रात को शहर के प्रताप चौक पर करणी सेना, शिवसेना, मुस्लिम संघ की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। करणी सेना के संयोजक प्रबल केदाहेड़ी, नगर महामंत्री अजय राठौड़, मुस्लिम संघ के नजर अंसारी, शिवसेना के उज्ज्वल गौतम, भरतसिंह तोमर के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च रैली निकाली। वहीं मानव शृंखला बनाकर इस घटना में जो भी अपराधी हों उन्हें सजा देने व ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कठोर से कठोर कानून बनाने की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष हिमांशु हाड़ा ने बताया कि अब बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे अपराध आए दिन हो रहे हैं। जब तक ऐसे अपराधियों को कठोर सजा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
बारां. मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग।
भास्कर न्यूज | बारां

मांगरोल. ज्यादती के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।
महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर जताया आक्रोश
मांगरोल| महिला कांग्रेस ने कठुआ और उन्नाव की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को काला दिवस मनाते हुए रैली निकाली। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नाहिदा बेगम के नेतृत्व में कस्बे की महिलाओं की रैली निकाली। जो मुख्य बाजारों से होते हुए रैगरान मंदिर पहुंची। इस अवसर पर महिलाओं ने दिन में लालटेन लेकर सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर शाहिना, दिलदार, आफरीन, जुलेखा, नाज परवीन, रुक्मिणी सहरिया सहित कई महिलाएं माैजूद थीं।
कैंडल मार्च निकाला
अटरू| कस्बे में सोमवार रात को लोगों ने कठुआ व उन्नाव में बालिकाओं से ज्यादती व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कस्बेवासी खेड़लीगंज चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद विरोध जताते हुए सर्किल पर कैंडल जलाकर ज्यादती की पीड़िता 8 साल की बालिका को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में हाड़ौती मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, एनएसयूआई आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने देश में बढ़ रही ज्यादती की घटनाओं पर चिंता जताते हुए विरोध किया एवं आराेपियों को फांसी देने का कानून लागू करने की मांग की।